माइक्रोमैक्स ने कैनवस 2 प्लस किया लॉन्च, 18:9 के स्क्रीन रेशियो के साथ ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> घरेलू हैंडसेट-निर्माता माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को नया 'कैनवस 2 प्लस' स्मार्टफोन 8,999 रुपये में लांच किया. इस स्मार्टफोन में 18:9 का स्क्रीन रेशियो, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा, 3 जीबी का डबल डेटा रेट टाइप थ्री (डीडीआर3) रैम, 32 जीबी मेमोरी, फेस-अनलॉक फीचर, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 22 क्षेत्रीय भाषाओं में काम करने की सुविधा दी गई है.</p> <p style="text-align: justify;">कंपनी ने एक बयान में कहा कि माइक्रोमैक्स का लक्ष्य यूजर्स को बेहतर सर्विस प्रोवाइड करवाना है तो वहीं बढ़िया स्पेसिफिकेशन के साथ बेहतर फीचर्स मुहैया करवानी है. माइक्रोमैक्स इंफरेमेटिक्स के सह-संस्थापक विकास जैन ने कहा, "उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने 'कैनवस 2 प्लस' को दमदार फीचर्स के साथ लेकर आए हैं, जिसमें इन्फिनिटी स्क्रीन, फेस अनलॉक, बढ़िया बैटरी समेत अन्य फीचर्स शामिल हैं.</p> <p style="text-align: justify;">यह फोन एंड्रायड नॉगट 7.0 पर चलता है और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वॉड कोर प्रोसेसर लगा है.कंपनी ने कहा कि मिड रेंज का यह स्मार्टफोन सभी खुदरा दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.</p>

from gadgets https://ift.tt/2LUqZtk

Comments